ब्रेन स्ट्रोक कैसे ठीक होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 17:09

ब्रेन स्ट्रोक से बचना है तो यह करें उपाय, कभी नहीं आएगा स्ट्रोक

भागदौड़ की जिंदगी में रहन-सहन सबकी बदल गई है। न तो सोने का समय और न ही खाने और उठने का है। इधर, काम का भी टेंशन। इस तरह से लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ा है। हाल के दिनों में देखा जाए तो ब्रेन स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़े हैं।

चिकित्सकों का कहना है कि जिस तरह से लोगों की जिंदगी हो गई है उससे आने वाले समय पर ब्रेन स्ट्रोक के मामले और भी बढ़ सकते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है कि इससे बचा नहीं जा सकता है। ब्रेन स्ट्रोक से बचा भी जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे।
इस तरह से आप

ब्रेन स्ट्रोक से बच सकते हैं

सबसे पहले आप अपने लाइफ स्टाइल को बदले। गलत लाइफ स्टाइल की वजह से यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है।
कोई भी काम में तनाव नहीं लें। नींद पूरी करें।
40 साल के बाद अपना मेडिकल जांच नियमित रूप से कराएं।
अगर आप ब्रेन स्ट्रोक की दवा खाते हैं तो उसे नियमित समय पर ही खाएं। अन्य बीमारी की वजह से इसे आप ड्रॉप नहीं करें।
शराब और सिगरेट हमेशा के लिए छोड़ दें। यह आपके सेहत को नुकसान पहुंचाता है।
दिनचर्या में नियमित तौर पर योग, शारीरिक श्रम या मेडिटेशन को शामिल करें। इससे शरीर व दिमाग दोनों शांत रहता है।

ब्रेन स्ट्रोक का मुख्य कारण

आज के दौर में अधिकांश लोग स्मोकिंग करते हैं, जिससे ब्रेन स्ट्रोक के अलावा दिल और सांस की बीमारी बढ़ रही है।
सारा दिन बैठे रहना या कोई भी शारीरिक श्रम नहीं करना भी ब्रेन स्ट्रोक का कारण है। बैठे रहने से न केवल आप मोटापा के शिकार होते हैं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक की भी संभावना बढ़ जाती है।
शराब भी इसके लिए जिम्मेदार है। ज्यादा शराब पीने से सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इसके अलावा भी ब्रेन स्ट्रोक के कई कारण है। इसमें मधुमेह, हाई कोलेस्ट्रोल, हाईपरटेंशन आदि। अनियमित दिनचर्या की वजह से ही ये सभी बीमारी बढ़ती है। इन बीमारी को आप हमेशा नियंत्रण में रखें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info